{"_id":"59c78dd34f1c1b91688b64f1","slug":"man-dated-a-girl-gor-six-years-and-married-to-another-woman-sent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसी और से रचाई शादी, 3 साल बाद भी गर्लफ्रेंड से करता रहा रेप, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी और से रचाई शादी, 3 साल बाद भी गर्लफ्रेंड से करता रहा रेप, ऐसे खुली पोल
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Sep 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल छात्र और नर्सिंग की छात्रा के बीच 6 साल से संबंध थे। इसी बीच 3 साल में ही छात्र ने किसी और से शादी कर ली थी, लेकिन फिर भी वह छात्रा से संबंध बनाता रहा। शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी द्वारा की गई 3 लाख रूपए के गबन की भी जांच कर रही है।
पूरा मामला पुणे के हडपसर थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने अपने ही पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। युवती के मुताबिक वो पिछले 6 साल से एक दूसरे को जानते थे। उस वक्त आरोपी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था तो वही पीड़िता भी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।

शादी का किया था वादा
कुछ दिनों की जान-पहचान के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। जल्द ही उन्होंने शादी करने का भी फैसला कर लिया था। इस दौरान आरोपी लगातार युवती से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। बाद में पीड़िता को बिना बताए आरोपी ने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली लेकिन शादी करने के बावजूद वो युवती को धोखा देता रहा। इस बात से युवती लंबे समय तक अनजान रही।
पुलिस के मुताबिक जल्द ही जब आरोपी की पत्नी को इस बारे में शक हुआ तो उसने पीड़िता को पूर्व प्रेमिका बताया। साथ ही पूर्व प्रेमिका द्वारा परेशान करने की बात भी कह डाली।
पुलिस के मुताबिक जल्द ही जब आरोपी की पत्नी को इस बारे में शक हुआ तो उसने पीड़िता को पूर्व प्रेमिका बताया। साथ ही पूर्व प्रेमिका द्वारा परेशान करने की बात भी कह डाली।
आरोपी घर से गिरफ्तार
दूसरी ओर प्रेमिका को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि उसने शादी कर ली।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उप निरीक्षक सुप्रिया गोलांडे ने बताया कि, "युवती की शिकायत पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 5 दिनों की रिमांड पर रखे आरोपी से पूछताछ में ये भी जानने की कोशिश की जाएगी कि इसके पीछे उसका मकसद क्या था।"