फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man committed suicide with wife and two daughter over property dispute in hyderabad

बाप ने बेटियों के नाम की प्रॉपर्टी, बेटा पूरे परिवार को लेकर झील में कूदा

Thu, 08 Feb 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide with wife and two daughter over property dispute in hyderabad

हैदराबाद में जमीन विवाद के चलते एक परिवार के सभी सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल थे, जिन्होंने झील में कूदकर जान दी है। दरसअल, रमेश (35) का अपने माता-पिता से प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


रमेश का आरोप था कि माता-पिता ने उससे बिना पूछे जमीन उसकी बहनों के नाम कर दी। इतना ही नहीं उस उसके हिस्से से भी दूर कर दिया। पुलिस के मुताबिक रमेश भेदभाव को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने पत्नी, दोनों बच्चियां मनाश्री और गीताश्री समेत आत्महत्या का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


रमेश दोनों बच्चियों और पत्नी को बाइक से लेकर झील के पास पहुंचा और झील में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और करीब 2 घंटे के बाद शवों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रमेश की मां उसकी पत्नी मनासा को दो बेटियों को जन्म देने के लिए अक्सर निशाना बनाया करती थी। हालांकि, रमेश अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था, लेकिन फिर भी उसका उनसे विवाद हो रहा था। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed