{"_id":"5b79232342c7924631101b39","slug":"man-chopped-off-his-wife-tongue-after-she-objected-to-his-drinking-habit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने किया शराब पीने से मना तो जीभ काटकर हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने किया शराब पीने से मना तो जीभ काटकर हो गया फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी की जुबान काट ली है। वह शराब पीने को लेकर की जाने वाली पत्नी की रोक-टोक की आदत से परेशान था। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वह फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
यह घटना कानपुर के कर्नलगंज इलाके की है। आरोपी का नाम शकील अहमद है और वह 40 साल का है। शकील मजदूरी करके अपने परिवार के 6 लोगों का पेट पालता था। इसमें उसके 4 बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी शकील ड्रग्स और शराब का आदी थी जिसका पत्नी लगातार विरोध करती थी। कर्नलगंज के एसएचओ अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी ने गुस्से में पत्नी की जीभ काटी है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा, 'शुक्रवार रात दोनों के बीच शराब की आदत को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था जिसके बाद शकील ने गुस्से में आकर पत्नी की जुबान काट ली। कैंची से पत्नी की जुबान काटने के बाद वह फरार हो गया। हमने महिला की छोटी बेटी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश कर रहे हैं।'
विज्ञापन