{"_id":"58ac29074f1c1b0953b23fd0","slug":"man-brutlely-murdered-six-years-old-in-amariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की नृशंस हत्या, हैवान ने पहले उतारी खाल फिर कर दिए कई टुकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की नृशंस हत्या, हैवान ने पहले उतारी खाल फिर कर दिए कई टुकड़े
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरिया में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे ने नशे की हालत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम को अगवा किया और फिर नजदीक के अस्पताल में ले गया। उसने वहां दरिंदगी बरतते हुए बच्चे की नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन
होश खो बैठे हैवान इतना क्रूर हो गया कि मासूम की हत्या करने के बाद उसने छुरी से उसके शरीर की खाल उतार शव के कई टुकड़े कर दिए।
इस बीच अचानक पहुंचे आरोपी के ताऊ वहां पहुंचा तो उसने शोर मचाया। जिसके बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर परिवार को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन