{"_id":"5b94d517867a557ecc326d34","slug":"man-breaks-marriage-due-to-bride-busy-whole-time-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दहेज में मांगे 65 लाख रुपये, नहीं मिले तो व्हाट्सएप का बहाना बनाकर तोड़ी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दहेज में मांगे 65 लाख रुपये, नहीं मिले तो व्हाट्सएप का बहाना बनाकर तोड़ी शादी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति ने शादी वाले दिन ऐन वक्त पर बारात ले जाने से मना कर दिया। उसका कहना है कि वह शादी इसलिए तोड़ रहा है क्योंकि दुल्हन हमेशा व्हाट्सएप पर व्यस्त रही है। शादी टूटने की बात पता चलते ही दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
शादी से कुछ घंटों पहले की 65 लाख की मांग
पुलिस ने बताया कि नौगावां सादात कस्बे में रहने वाले उरूज मेहंदी की बेटी का निकाह कमर हैदर से होने वाला था। जब काफी इंतजार करने के बाद भी बारात नहीं आई तो लड़की के पिता ने लड़के वालों को फोन किया। उसपर लड़के के पिता ने फोन उठाकर कहा कि लड़की हमेशा व्हाट्सएप पर व्यस्त रहती है, इससे उनका बेटा खुश नहीं है और बारात लाने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं लड़की के पिता ने लड़के वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शादी से कुछ घंटों पहले 65 लाख रुपये की मांग की थी और जब वह इतने रुपये नहीं दे पाए तो उन्होंने व्हाट्सएप में व्यस्त वाला बहाना बनाया। बहुत मनाने के बाद भी उन्होंने बारात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन