फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man beheads wife to save 13-year-old daughter from being prostituted

13 साल की बेटी से करा रही थी जिस्मफरोशी, बीवी का सिर कर दिया धड़ से अलग

Mon, 21 Mar 2016 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 07:51 PM IST
सार

  • रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, पति ने पत्नि का सिर धड़ से अलग किया
  • पत्नि ने 13 वर्षीय बेटी को भी उतारा जिस्मफरोशी के धंधे में 
  • मना करने पर पत्नि नहीं मानी तो पति के सिर पर हुआ खून सवार
  • 'बेटी की आबरू बचाने की खातिर दिया वारदात को अंजाम'-आरोपी

विज्ञापन
Man beheads wife to save 13-year-old daughter from being prostituted
बेटी को भी जिस्मफरोशी के धंधे में झोंका तो बीवी की गर्दन उड़ा दी - फोटो : demo

विस्तार

यूपी में मेरठ के सलेमपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने खुद की पत्नी का सिर कलम कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय बच्ची को बीवी की बदनीयती से बचाने की खातिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की बीवी ने अपनी ही बच्ची को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।
विज्ञापन


महिला की हत्या की खबर लगते ही जब पुलिस दबिश देने गई तो मृतका की लाश नग्न अवस्था में पड़ी थी।

पुलिस की मानें तो आरोपी का नाम तेजपाल सिंह है। तेजपाल ने अपनी बीवी की हत्या करने के लिए अपने दो भतीजों की मदद ली। तेजपाल ने अनीता अलियास सरिता से सत्रह साल पहले शादी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार के छोटे से कस्बे से जब सरिता दिल्ली आकर रहने लगी तो वो शहर की चकाचौंध से काफी प्रभावित हुई। सरिता की ख्वाहिशें आसमान छूती गईं और उसका पति तेजपाल, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है और बहुत कम पहगार पाता है, वो उसकी जरूरतें पूरी करने में नाकाम साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेक्कन कॉनिकल की खबर के मुताबिक सरिता ने पैसा कमाने का गलता रास्ता अख्तियार कर लिया। सरिता जिस्मफरोशी की धंधा करने लगी।

'कोई लाश की शिनाख्त न कर सके इसलिए निकाल दिए सारे कपड़े'

Man beheads wife to save 13-year-old daughter from being prostituted
लाश के पास छूटे मोबाइल से लगा हत्यारे का सुराग - फोटो : demo

सरिता का गलत धंधा तेजपाल के गले की हड्डी बन गया था, इसलिए दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। तेजपाल के लाख समझाने पर भी सरिता ने देहव्यापार नहीं छोड़ा।

जब तेजपाल को पता चला कि उसकी बीवी अब उसकी मासूम बेटी को भी इसी धंधे में झोंक रही है तो उसने सरिता की हत्या करने की ठान ली। 

तेजपाल ने अपने दो भतीजों की मदद से सरिता का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश से कपड़े निकाल दिए। पुलिस के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई सरिता की लाश की शिनाख्त न कर सके। लेकिन तेजपाल ने सरिता की लाश के पास मोबाइल फोन छोड़ दिया जो पुलिस के लिए इस मामले का सबसे अहम सुराग साबित हुआ। 

पुलिस की मानें तो अभी तक मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed