फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man beats stray dog with iron rod on its head in Mumbai

कुत्ते पर किया लोहे की रॉड से वार, टूटी सिर की हड्डी, शख्स गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Fri, 08 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Man beats stray dog with iron rod on its head in Mumbai
Crime

मुंबई में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किए जिसके चलते कुत्ते के सिर की हड्डी टूट गई।  

विज्ञापन


पढ़ें: प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका
विज्ञापन


घटना बीते शनिवार की है जब डब्बू नामक कुत्ता कलिना में रिजवी बिल्डिंग के कंपाउंड से गुजर रहा था। कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी वारदात रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुत्ते पर हमले के दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'पति' ने किया मेरा रेप, जानिए क्यों लगाया ऐसा आरोप

इसके बाद स्थानीय लोग डब्बू को पशु चिकित्सालय ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, डब्बू की हालत गंभीर है। वकोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत पशु से दुर्व्यवहार और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed