{"_id":"58b7ed4c4f1c1b79358307a6","slug":"man-accused-of-killing-his-mother-only-for-100-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए मां से मांग रहा था पैसा, नहीं दिया तो ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए मां से मांग रहा था पैसा, नहीं दिया तो ले ली जान
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौराकलां में नशे के लिए सौ रुपये देने से इंकार करने पर बेटे ने बुजुर्ग मां की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वह बांका छोड़कर भाग गया। मृतक महिला के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव की 65 वर्षीय गोमती देवी कई साल से अपने दामाद गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौराकलां निवासी ब्रजलाल के साथ रहती थीं। उनके तीन बेटे भगवानदास, दुर्गाप्रसाद और रूपलाल अपने परिवार के संग हिम्मतनगर में ही रहते हैं। मंगलवार शाम दामाद गन्ना तौलाने गया हुआ था। इस बीच करीब चार बजे वृद्धा का सबसे छोटा बेटा रूपलाल उनके घर पहुंचा और मां से नशा करने के लिए सौ रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रूपलाल नाराज होकर चला गया।
विज्ञापन
रात नौ बजे बुजुर्ग गोमती देवी खाना खाकर मकान के बाहर अलाव ताप रही थीं। दामाद ब्रजलाल, पत्नी सावित्री देवी व बच्चे घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इस बीच रूपलाल नशे की हालत में आया और बांके से गोमती देवी की गर्दन पर वार कर दिया। चीख सुनकर दामाद व अन्य परिवार वाले बाहर निकले। लहूलुहान हालत में गोमती देवी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उनकी मौत हो गई। मौके से हत्या में प्रयुक्त बांका पड़ा मिला। सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से जानकारी जुटाई। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अनुराग दर्शन के मुताबिक मृतक महिला के दामाद की तहरीर पर उनके छोटे बेटे रूपलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। न्यूरिया पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।