फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mamta kulkarni's sister to be questioned over 2000 crore drug haul case

हजारों करोड़ के ड्रग रैकेट में फंसी ममता कुलकर्णी, बहन से होगी पूछताछ

Tue, 12 Jul 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
mamta kulkarni's sister to be questioned over 2000 crore drug haul case
ममता कुलकर्णी

हजारों करोड़ के ड्रग रैकेट में पकड़ी गई अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। ठाणे पुलिस अब दो हजार करोड़ के ड्रग मामले में ममता की बहन और एक बैंक मैनेजर से पूछताछ करेगी। पुलिस ममता कुलकर्णी के खिलाफ अब और सबूत जुटाने में लगी है।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले ठाणे के एक इलाके से करीब दो हजार कारोड़ की कीमत का ड्रग बरामद हुआ था। मामले की पुलिस ने जांच की तो इसमें बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी का हाथ सामने आया।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने ममता कुलकर्णी को मुख्य आरोपी बनाते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ममता कुलकर्णी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ हुई तो पुलिस को पता चला कि ममता केन्या से ड्रग रैकेट चला रही थी। इस रैकेट में कई लोग शामिल हैं जिनमें एक ममता की बहन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी की बहन और बैंक मैनेजर से होगी पूछताछ

mamta kulkarni's sister to be questioned over 2000 crore drug haul case
ममता कुलकर्णी

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मामले में ममता कुलकर्णी की बड़ी बहन मोलिना मुकुंद कुलकर्णी और बैंक मनेजर संजय शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है।

नाकोटिक्स विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि जब ममता केन्या से ड्रग रैकेट चला रही थीं तब उनकी बहन और एक बैंक मैनेजर लगातार ममता के संपर्क में थे। इन दोनों लोगों के खिलाफ सम्मन भेजा गया है। पूछताछ में ममता के खिलाफ में और सबूत जुटाए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि ममता की बहन मालिना से पूछताछ कर पता किया जाएगा कि उन्हें ममता कुलकर्णी के ड्रग रैकेट के बारे में पता था या नहीं। फोन रिकॉर्ड से पता चला है कि दोनों बहने रोज एक-दूसरे से बातचीत करती थीं लेकिन वे एक-दूसरे के हाल चाल ही पूछती थीं।

बैंक मैनेजर ममता से रोज क्यों करता था बात?

mamta kulkarni's sister to be questioned over 2000 crore drug haul case

पुलिस ने कहा है कि बैंक मैनेजर का ममता के संपर्क में रहने की बात पहली बार सामने आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक मैनेजर पिछले 15 सालों से ममता कुलकर्णी के संपर्क में था। उसे एक महीने में तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।  यह पूछताछ का विषय है कि बैंक मैनेजर संजय शर्मा ममता के संपर्क में क्यों था।

जब से ममता कुलकर्णी ने संजय शर्मा की शाखा में खाता खुलवाया उसके तीन महीने बाद ही वह ममता को फोन करने लगा था। ममता अक्सर उससे खाता चेक करने के लिए कहती और कभी पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी। पिछली पूछताछ में संजय ने पुलिस से दावा किया है कि उसके बैंक में ममता के छह खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed