फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mama killed the girl by giving poison in Biryani

मामा ने खिलाई जहरीली बिरयानी, एक बच्ची की मौत, दो गंभीर

Sat, 12 Aug 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़़
ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़़ Updated Sat, 12 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mama killed the girl by giving poison in Biryani
फाइल
हापुड़ के धौलाना क्षेत्र मुगल गार्डन कालोनी में शुक्रवार की दोपहर बिरयानी खाने के बाद एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो बच्चियों की हालत गंभीर हो गई। दोनों बच्चियों को एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इतना ही नहीं बिरयानी खाने के बाद छोड़ी गई जूठन को खाने से 15 मुर्गे भी मर गए। धौलाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मुगल गार्डन कालोनी निवासी अफसर पेशे से दर्जी हैं और पत्नी गुड्डू और पांच बेटियों के साथ रहते हैं। अफसर ने बताया कि शुक्रवार को दुकान पर पत्नी और दो छोटी बेटियां ताहिरा और जैनम मौजूद थीं, जबकि तीन बेटियां सना, सुहाना और फतीजा घर पर अकेली थीं। पत्नी तीनों बेटियों से बोलकर आई थी कि दोपहर में मामा उनके लिए बिरयानी देकर जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर को पड़ोसियों ने बताया कि तीनों बेटियों को उल्टी हो रही थी और उनके पूछने पर उन्होंने बताया कि बिरयानी खाने के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। पड़ोसियों ने तुरंत अफसर को जानकारी दी, जिसके बाद तीनों को एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी सुहाना (9) ने दम तोड़ दिया, जबकि देर शाम सना और फतीजा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी हापुड़ का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामा की तलाश में जुट गई है, फिलहाल मामा फरार है।

जूठन खाने से मरे 15 मुर्गे
पड़ोसियों ने बताया कि अफसर के घर में 15 मुर्गे भी रहते थे। बच्चों के बिरयानी खाने के बाद फेंकी गई जूठन खाने से सारे मुर्गे में भी मर गए। पड़ोसियों का कहना है कि बिरयानी में जहर हो सकता था, जिससे बच्चियों की तबीयत बिगड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed