फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   main accused of etah bus accident

एटा बस हादसा: मासूमों की जिंदगी से खेलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 24 Jan 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
main accused of etah bus accident
स्कूल प्रबंधक अजीत यादव

उत्तर प्रदेश के एटा में हुए दर्दनाक हादसे में नया मोड़ सामने आया है। मासूमों की जिंदगी से खेलने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आरोपी जे एस विद्या निकेतन स्कूल का प्रबंधक अजीत यादव है। जबकि स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद श्रीवास्तव अभी फरार है।

विज्ञापन


बता दें कि इस हादसे में 12 बच्चे पल भर में मौत के मुंह में समा गए थे, जबकि कई मासूम बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में बस चालक की मौत भी हो गई थी।

बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल

main accused of etah bus accident

इस हादसे में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पहला यह कि बिना मान्यता के ये स्कूल तीन साल से चल रहा था। यहीं नहीं ठंड के कहर के चलते डीएम ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद स्कूल खुला हुआ था।

इस पर प्रशासन से स्कूल प्रबंधन को हादसे का आरोपी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी। स्कूल की बस भी परिवहन विभाग में स्कूल बस के रूप में पंजीकृत नहीं थी। इस पर लापरवही के आरोप में स्कूल क्षेत्र के दो एबीएसए ओर एआरटीओ एटा को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सभी बच्चे से एलकेजी और यूकेजी के

main accused of etah bus accident
etah accident

बता दें कि बस में कुल 61 बच्चे सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस का ड्राइवर सीट से एंट्री गेट तक का हिस्सा ट्रक में कोल्लापस कर गया। बस में सवार सभी बच्चे एलकेजी और यूकेजी के थे। 

बताया जा रहा है कि स्कूली बसों के बड़े हादसे पहले भी होते रहे हैं लेकिन स्कूल प्रशासन इन हादसों से कोई सबक नहीं ली। यहां ज्यादातर स्कूलों की बसें बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed