रेप में असफल युवक ने की नौकरानी की हत्या
- दोपहर से शाम को लाश को घर में छिपाए रहा शिक्षक पिता
- शाम को डीआईजी को फोन कर मांगी मदद, तब खुला भेद
- खबर पर वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, जाम लगाया हंगामा किया
- आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस दे रही है कार्रवाई का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में बड़ी बहन थी और नौकरानी को काम पर आए कुछ ही देर हुई थी। पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में मौजूद लड़के की नीयत नौकरानी पर डोल गई। टीचर का बेटा नौकरानी का रेप करने पर अमादा हो गया। बड़ी बहन बचाव में आई तो उसने उस पर भी हमला बोल दिया। फिर जो हुआ वो रूह कंपा देना वाला है। टीचर के बेटे ने रेप में असफल होने पर नौकरानी की नृशंस हत्या कर दी।
वारदात यूपी के अलीगढ़ की है। हत्यारोपी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। महानगर के दोदपुर पान वाली कोठी के ओहद रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक के बेटे पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर की है जब शिक्षक काम से बाहर गया था और घर में आरोपी अपनी बहन के साथ अकेला था।
वारदात के वक्त विरोध में आई बहन पर भी आरोपी ने हमला बोला तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
घटना के बाद से चुप्पी साधे शिक्षक पिता ने शाम को डीआईजी से मदद मांगी, तब पुलिस को खबर लगी। उधर मृत महिला के परिजन और इलाके के वाल्मीकि समाज ने विरोध में थाने का घेराव किया और जाम लगाया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खबर पर वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, जाम लगाया हंगामा किया
डॉ. कामिल के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से लालडिग्गी बिजली दफ्तर बिजली का बिल जमा करने गए। इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नौकरानी काम करने आ गई। उनका बिल भी जमा हो गया। तभी 12 बजे के करीब बेटी का फोन कामिल के फोन पर आया कि भाई ने नौकरानी की हत्या कर दी है। इस खबर पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह दौड़ते हुए घर पहुंचे।
घर पहुंचने पर पाया कि कमरे में बेड के सहारे नौकरानी की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर गहरे घाव थे और पास ही खून से लथपथ हत्या में प्रयुक्त कैंची पड़ी थी। बेटी ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर रखा था। बेटा गायब था। इस पर कामिल ने बेटी को बाहर निकाला तो दहशत में बिलखते हुए उसने बताया कि आसिम ने महिला पर हमला किया तो उसने विरोध किया। इस पर आसिम ने बहन पर भी हमला किया और मारपीट की।
शाम को डीआईजी को फोन कर मांगी मदद, तब खुला भेद
इससे बचने के लिए बहन कमरे में बंद हो गई। इसके बाद आसिम नौकरानी को मारकर गायब हो गया। इसके बाद 4 बजे तक कामिल घटना को छिपाए रहे और यह सोचते रहे कि आखिर क्या करें। जब कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने डीआईजी गोविंद अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर मदद मांगी। इस पर डीआईजी ने तत्काल पहले सिविल लाइंस पुलिस भेजी।
खबर पर एसपी सिटी अंशुल गुप्ता, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आदि पहुंच गए। फारेंसिक टीम भी बुला ली गई। इधर, कुछ ही देर में खबर पर परिवार और मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर थाने आ गए और जाम लगाते हुए लाश दिखाने के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। वहीं मेयर शकुंतला भारती सहित तमाम हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए।
एसपी सिटी के अनुसार घटना गंभीर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे परिजनों द्वारा मानसिक रोगी बताया जा रहा है। बाकी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।