फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maharashtra ats former chief himanshu roy wrote his death reason in suicide note

महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व चीफ हिमांशु रॉय ने सुसाइड नोट में बताया आत्महत्या का कारण

Sat, 12 May 2018 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sat, 12 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
maharashtra ats former chief himanshu roy wrote his death reason in suicide note

महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व चीफ और कई हाईप्रोफाइल मामलों को सुलझाने वाले हिमांशु रॉय ने शुक्रवार को नरीमन प्वाइंट स्थित सुनिती अपार्टमेंट के अपने घर में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अगले महीने 55 साल के होने जा रहे हिमांशु रॉय तीन साल से बोन कैंसर से पीड़ित थे। 1988 बैच के आईपीएस अफसर रॉय देश के उन चुनिंदा अफसरों में शुमार थे, जिन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इस घटना से पुलिस महकमा सकते में है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने घर में डेढ़ बजे के आसपास अपनी सर्विस रिवाल्वर अपने मुंह में रखकर गोली चला दी। उस समय उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थीं। जख्मी रॉय को तत्काल बॉम्बे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 1.47 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


रॉय का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटी अस्पताल भेज गया। हिमांशु रॉय ने खुदकुशी से पहले घर में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा है कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। उनके परिवार में अब पत्नी और मां रह गई हैं। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्थापना) के पद पर कार्यरत रॉय फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। लेकिन, कैंसर के कारण उनकी हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही थी। वर्ष 2016 से कैंसर के इलाज के लिए अवकाश पर चल रहे रॉय अमेरिका भी गए थे, लेकिन वहां उपचार से भी उन्हें कुछ ज्यादा लाभ नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed