{"_id":"58e083bb4f1c1bc42763dced","slug":"love-kills-indians-more-than-terrorists-attacks-between-2001-and-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादी हमलों से ज्यादा भारतीयों को LOVE ने मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकवादी हमलों से ज्यादा भारतीयों को LOVE ने मारा
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवादी हमलों में लोगों की मारे जाने की खबरें दिल दहला देने वाली होती हैं। पर अगर आंतकी हमलों से ज्यादा मौत प्यार की वजह से हो, तो ये बात गले से उतरने वाली नहीं है। एक ऐसा ही आकंड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक आतंकवादी हमलों से ज्यादा प्यार ने भारतीयों को मारा है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2001 से 2015 के बीच प्यार के चलते करीब 38,585 लोगों की मौत हुई है। साथ ही सुसाइड के 79,189 मामले दर्ज हुए और करीब 2.6 लाख किडनैपिंग के मामले सामने दर्ज हुए। वहीं दूसरी ओर आतंकी हमलों से इन पंद्रह सालों में करीब 20000 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों की माने तो रोज सात मर्डर, 14 सुसाइड और 47 किडनैपिंग होती है। ये आकंड़े आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की सच्चाई बयां कर रहे हैं। प्यार में मौत की वजह सिरफिरे आशिक ज्यादातर हैं, जो अपनी और पीड़िता की जान को जोखिम में डालने में एक बार भी नहीं कतराते। ये भी सच है कि ऑनर किलिंग भी इन मौतों का कारण रहा है।
विज्ञापन
सुसाइड में देखा जाए तो लिस्ट में बंगाल सबसे ऊपर आता है, जहां करीब 15000 केस दर्ज किए गए। इसके बाद तमिलनाडु (9405) और पिर असम, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ऑनर किलिंग देखी जाए तो हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिस्ट में सबसे ऊपर है।