फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   around 180 prisoners ran from jails between two years 

चौंकाने वाले आंकड़े, पिछले दो सालों में 180 कैदी हुए फरार

Tue, 29 Nov 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
 around 180 prisoners ran from jails between two years 

पंजाब में नाभा जेल से कैदियों के फरार होने पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही का काला सच फिर सामने आया है। इस घटना के बाद देश भर में जेल प्रशासन और उसकी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो पिछले दो सालों के अंदर हर महीने में 7 कैदी देशभर की जेल से फरार हुए हैं यानि करीब 180 कैदी जेलब्रेक कर चुके हैं।

विज्ञापन


एनसीआरबी के मुताबिक साल 2014 में 96 कैदी फरार हुए जिसमें नागालैंड से 12, राजस्थान से 10 और महाराष्ट्र से 9 शामिल थे। इतना ही नहीं 251 कैदी पुलिस हिरासत से फरार हुए थे। साल 2015 में 89 कैदी फरार हुए जिसमें महाराष्ट्र से 13, कर्नाटक से 10 और राजस्थान से 9 कैदी फरार हुए। वहीं 161 कैदी पुलिस हिरासत से फरार हुए।

विज्ञापन

देश की 1401 जेलों में 4 लाख से ज्यादा कैदी

 around 180 prisoners ran from jails between two years 

आकंड़ों के अनुसार देश में कुल 1401 जेल हैं जिसमें करीब 3 लाख 70 हजार कैदियों को रखने की क्षमता है। एक और आकंड़ों के मुताबिक देश की अलग-अलग जेलों में करीब 4 लाख 20 हजार कैदी हैं, जिनमें पुरूष 95 फीसदी और महिलाएं 5 फीसदी हैं।बता दें कि नाभा जेल से फरार हुए 6 कैदियों में से एक खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख और 12 मामलों के आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed