{"_id":"59d877044f1c1bcd538b626f","slug":"love-jehad-ruckus-at-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 दिन पहले नाबालिग के हाथ में थमाया खत, खड़ा हुआ लव जेहाद का बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 दिन पहले नाबालिग के हाथ में थमाया खत, खड़ा हुआ लव जेहाद का बखेड़ा
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली इलाके में एक नाबालिग के परिजनों ने गांव के ही एक किशोर पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया है। परिजनों का आरोप है कि किशोर ने नाबालिग छात्रा को खत देने की कोशिश की है।
आरोपी किशोर घटना के बाद से घर से फरार है। जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले एक व्यक्ति नोएडा में नौकरी करते हैं। उनकी 12 साल की बेटी गांव में ही चाचा के पास रहती है। वह सातवीं कक्षा में अतरौली के एक स्कूल में पढ़ती है। रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है।
गांव का ही रहने वाला 17 वर्षीय एक किशोर भी अतरौली के ही एक अन्य स्कूल में पढ़ने आता-जाता है। आरोप है कि यह किशोर कुछ दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा है। उसे किसी माध्यम से खत भेजने लगा, इससे छात्रा परेशान हो गई।
विज्ञापन
उसने अपनी मां को किशोर के भेजे खत दिखाए। इसकी शिकायत परिजनों ने किशोर के घर पर की किंतु उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। कुछ दिन पहले परिजनों ने तेवथू पुलिस चौकी में शिकायत की, किंतु पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
बताते हैं कि किशोर ने छात्रा को दो दिन पहले फिर खत दिया। इस पर परिजन आगबबूला हो उठे और थाने पहुंचे। इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल उत्तमचंद पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।