फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lazard found in meal of hostal student in mumbai

जब बच्चों के खाने में निकली छिपकली, मचा हड़कंप

Mon, 13 Feb 2017 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
lazard found in meal of hostal student in mumbai

मुंबई में बच्चों के खाने में छिपकली मिलने की वजह से व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। घटना मुंबई के चेंबूर के सरकारी बॉयज हॉस्टल की है, जहां रविवार को ये बड़ी घटना हुई। द संत एकनाथ हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्र ने यहां जब अपने लिए खाना लिया तो उसने अपनी कड़ी में मरी हुई छिपकली पाई। जिसके बाद ही हॉस्टल के मेस कॉन्ट्रेस्कटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन


ये सामाजिक कल्याण और न्याय विभाग की ओर से चलाए जाने वाला हॉस्टल पिछड़े वर्ग के मेधावी बच्चों के लिए बनाया गया है। बच्चों के खाने के साथ खिलवाड़ अब यहां बड़ा विवाद बनता जा रहा है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक राहुल जंभुलकर नाम के बच्चे ने अपने खाने में छिपकली देखते ही मेस में काम करने वाले लोगों को बताया। उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि खाने में कोई छिपकली है। इसके बाद बच्चों ने छिपकली गिरे हुए खाने की तस्वीरें ले ली और इसकी खबर हॉस्टल के स्टाफ को दी। हालांकि खाने में छिपकली निकलने की बात को मेस कॉन्ट्रेस्कटर झूठ बता रहा है। उसका कहना है कि बच्चों ने मजाक करने के लिए ऐसा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेस का खाना नहीं खाएंगे बच्चे

lazard found in meal of hostal student in mumbai

बच्चे अपनी शिकायत लेकर समाज कल्याण और न्याय विभाग के मंत्री राजकुमार बडोले से मुलाकात की और अपनी शिकायत रखी। बच्चों ने मांग रखी कि जब तक इस मेस कॉस्ट्रेकटर को हटाया नहीं जाता, वे वहां खाना नहीं खाएंगे। हॉस्टल के सदस्य और परिहार विद्यार्थी संगठन के मेंबर अदित्या श्रीवस्तवी का कहना है कि हमारे पास इस बात का सबूत है कि कड़ी में छिपकली थी, तो मेस कॉन्ट्रेक्टर कैसे कह सकता है कि लड़के प्रेंक कर रहे थे।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रख रखाव को लेकर विवाद न उठा हो। इससे पहले साल 2012 में वोर्ली के हॉस्टल में पानी की टंकी के अंदर मरा हुआ कौवा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed