{"_id":"56fbe5214f1c1ba47af00105","slug":"land-tussle-leads-ips-lady-bitten-by-accused-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ का सिर फोड़ा, बीच-बचाव कर रहीं आईपीएस के हाथ में काट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ का सिर फोड़ा, बीच-बचाव कर रहीं आईपीएस के हाथ में काट लिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:44 AM IST
सार
- जमीन विवाद के चलते गुस्साई महिला ने बोला महिला आईपीएस पर हमला
- पहले जेठ के सिर पर ईंट दे मारा, फिर आईपीएस के हाथ में काट लिया
- शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते हिंसक हुई महिला ने आईपीएस के हाथ में काट लिया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बरुआसागर के खांदी मोहल्ला में सोमवार की शाम को पारिवारिक विवाद के दौरान बेकाबू हुई महिला ने ईंट मारकर जेठ का सिर फोड़ दिया। सूचना पर आईपीएस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं तो महिला ने अभद्रता करते हुए उनके हाथ में काट लिया। किसी तरह गनरों ने उनको छुड़ाया।
विज्ञापन
खांदी मोहल्ला में रमेश अपने पैतृक मकान में रहता है, जबकि उसका बड़ा भाई प्रकाश और छोटा भाई कमलेश झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। सोमवार की शाम को प्रकाश ने मकान में हिस्सा मांगा तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
आईपीएस चारू निगम के अनुसार इस दौरान रमेश की पत्नी पार्वती ने प्रकाश के साथ मारपीट की। जमीन पर पड़ी ईंट सिर में मारकर प्रकाश को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्वती ने हंगामा कर दिया। वह पार्वती को पकड़ने लगी, तभी उसने अभद्रता करते हुए हाथ पर काट लिया। पुलिस ने महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि मकान पर कब्जे का विवाद भाइयों के बीच काफी समय से चल रहा है। इनकी मां की सितंबर 2015 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।