{"_id":"5b6ca17f4f1c1bac7d8b753b","slug":"kolkata-police-arrested-three-more-in-atm-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में एटीएम फ्रॉड के मामले में तीन और गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलकाता में एटीएम फ्रॉड के मामले में तीन और गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस ने एटीएम फ्रॉड मामले में शामिल होने के आरोप में महानगर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कार्ड की डिटेल चुराने वाले दो स्किमिंग उपकरणों के अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप और पिनहोल कैमरे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यहां बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के एल्गिन रोड स्थित एक एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने बुधवार शाम को एक व्यक्ति को मशीन में स्किमिंग उपकरण लगाने का प्रयास करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की बहादुरी के लिए उसे पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक रोहित नायर मुंबई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। लेकिन उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर महानगर के दो अलग-अलग इलाकों से उसके दो अन्य साथियों साहिल खान व सुधीर राजन को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नायर व खान दक्षिण कोलकाता के एक होटल में रहते थे जबकि राजन हावड़ा में रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में पहले गिरफ्तार दो रोमानिया के नागरिकों से इन लोगों को कोई संबंध है या नहीं।