फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala priest arrested for sexually abusing minor boys

मासूमों को बनाता था हवस का शिकार, पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पता चला पादरी है

Tue, 18 Jul 2017 06:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 18 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Kerala priest arrested for sexually abusing minor boys
बच्चों का यौन शोषण - फोटो : सांकेतिक चित्र
कोलकाता में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया शख्स चर्च में पादरी है।  
विज्ञापन


मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान कुट्टीयूर में रहने वाले फादर साजी जोसेफ के रूप में हुई है। 

जोसेफ पिछले तीन दिनों से मामले में फरार चल रहा था। इसके बाद केरल पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की। 

मासूम लड़कों को बनाता था हवस का शिकार !

जोसेफ पर आरोप हैं कि उसने मीनानगढ़ी के सेंट विंसेंट बालभवन में नाबालिग बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। 

बताया जाता है कि उसने गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का यौन शोषण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चे की बहादुरी से हुआ जोसेफ का पर्दाफाश

जोसेफ की करतूतों का पर्दाफाश एक बच्चों की बहादुरी से हुआ। उसने अपने माता-पिता को बताया कि फादर ने उसके साथ क्या हरकतें की। 

इसके बाद जांच शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि फादर जोसेफ ने बाकी बच्चों के साथ भी अश्लील हरकतें की हैं। 

बच्चे की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जोसेफ पर पोकसो के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

एक साल में यह दूसरा मामला

बता दें कि यह साल में दूसरा ऐसा मामला है जिसमें चर्च के पादरी पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

इससे पहले इसी साल 28 फरवरी को सेंट सेबेस्टियन चर्च कोट्टियूर के फादर रॉबिन को भी यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। 

फादर रॉबिन के बारे में तब खुलासा हुआ जब यौन शोषण की शिकार एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद रॉबिन का नाम सामने आया और बवाल हुआ। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed