फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala church rape accused husband said, She has been suffering abuse for nearly 20 years

केरल चर्च सेक्स स्कैंडल: पीड़िता के पति ने कहा- 20 साल से पत्नी झेल रही थी प्रताड़ना

Wed, 04 Jul 2018 10:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kerala church rape accused husband said, She has been suffering abuse for nearly 20 years

केरल के कोट्टायम शहर में महिला से रेप करने वाले पादरियों के लिए उसके पति ने कहा है कि उन सबको चर्च से हटाया जाना चाहिए। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने उसे ऐसी बातें बताई हैं जो कोई आदमी नहीं सुन सकता। लेकिन आज वो बातें सार्वजनिक तौर पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उसका कहना है कि ऐसे लोगों को पादरियों के पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उसने एक मीडिया संगठन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक ईसाई भक्त हूं और हमारे यहां पादरियों को मसीह का प्राथ-पुष्य कहा जाता है। वह हम लोगों को पवित्र द्रव्यमान प्रदान करते हैं। लेकिन कई पादरी अपनी गंदी गतिविधियों के कारण ये अधिकार नष्ट कर रहे हैं।' गौरतलब है कि सोमवार को चार पादरियों के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि पादरियों ने उसका रेप कर उसे ब्लैकमेल किया है। घटना के बाद महिला के पति ने पादरियों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद चार पादरियों को चर्च ने उनकी ड्यूटी से हटा दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने 7 मई को चर्च को अपनी शिकायत भेजी। उसमें उसने कहा था कि पादरियों ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया है। साथ ही आरोपी उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे ताकि वह इस बारे में किसी को भी ना बताए। वहीं मामले पर चर्च के प्रवक्ता एलियास पीसी ने कहा, 'हमारा जांच आयोग क्राइम ब्रांच के साथ मामले की जांच कर रहा है। जिन पर भी आरोप लगाए गए हैं उन सबको निलंबित कर दिया गया है। यदि जांच के बाद आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें चर्च के पादरियों के पद से भी हटा दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने कहा कि उसकी पत्नी के नाम पर कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी थीं जिसके लिए उसने उसके मेल चेक किए। उसने मेल के इनबॉक्स में होटल ट्रांजेक्शन के कुछ संदिग्ध बैंक स्टेटमेंट दिखे। इस बारे में जब उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि वह मेल किसी और के हैं। लेकिन बाद में उसने एक पादरी का नाम लिया। उसने दावा करते हुए कहा कि उसकी पत्नी को  शादी से पहले से ही वारघेसी नामक पादरी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद भी उसने ऐसा करना बंद नहीं किया।


उसने कहा कि जब उसकी पत्नी वारघेसी से मिली थी तब वह पादरी नहीं था। उसने उसकी पत्नी को धोखा दिया और किसी अन्य महिला से शादी कर ली। उसने कहा कि जब उसकी पत्नी ने उससे शादी कर ली तो उस पादरी ने दोबारा उसकी पत्नी से संबंध बनाना चाहा और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब 2009 में उसके बच्चे का नामकरण हुआ तो एक दूसरा पादरी भी उसकी पत्नी को परेशान करने लगा। वह भी उसका फायदा उठाना चाहता था। इसके बाद अन्य दो पादरी भी उसे परेशान करने लगे। वह करीब पिछले 20 साल से ये सबकुछ झेल रही थी। फिलहाल पीड़िता अपने माता पिता के साथ रह रही है और उसने क्राइन ब्रांच को ही औपचारिक बयान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed