{"_id":"588826cb4f1c1b3e0fcf40c7","slug":"jail-break-fails-in-goa-s-sada-up-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में जेल ब्रेक नाकाम, 45 कैदियों का जेल अधिकारियों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा में जेल ब्रेक नाकाम, 45 कैदियों का जेल अधिकारियों पर हमला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
गोवा के एक जेल ने में करीब 45 कैदियों के समूह ने जेल ब्रेक करने की कोशिश की है। हालांकि वे इसमें कामयाब होने में नाकाम रहे, लेकिन इस वजह से जेल में तैनात कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इन सभी कैदियों ने जेल ब्रेक करने की तैयारी लंबे समय से कर रखी थी और इसका कथित तौर पर पूरा प्लान बनाया हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि ये घटना गोवा के वास्को में स्थित सदा उप जेल में हुई है। कैदियों की कोशिश भले ही नाकाम हो गई हो, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, कैदियों ने अधिकारियों में प्लान के तहत झगड़ा करके हमला बोल दिया और वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस अधिकारी लॉरेंस डिसूजा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए अधिकारियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, हालात अब काबू में हैं।
विज्ञापन
Goa: Ruckus at Sada sub jail, Atleast 45 prisoners attempt to flee. pic.twitter.com/5B65dsMrdX
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017