{"_id":"5abc644b4f1c1be7298b4738","slug":"hyderabad-minor-girl-set-on-fire-by-a-boy-after-he-learnt-about-her-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: शादी के लिए मना किया तो नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, आजाद घूम रहा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदराबाद: शादी के लिए मना किया तो नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, आजाद घूम रहा आरोपी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में एक नाबालिक लड़की को एक लड़के द्वारा जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई इस घटना में शामिल आरोपी भी नाबालिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक लड़के ने इस घटना को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि वह लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की की मां ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लड़की के फैसले से बौखलाया आरोपी उस वक्त घर में घुसा जब वह अकेली थी। आरोपी ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि दूसरे लड़के से शादी के लिए वह कैसे राजी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कैरोसीन डालकर लड़की को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जब लड़की दर्द से चिल्लाई तो पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। बताया जा रहा है कि इस हमले में आरोपी भी घायल हुआ है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह 72 फीसदी जल चुकी है। उसे ओसमानिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।