बिजनेसमैन ने पत्नी की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर लगाई आग
एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी का कत्ल कर उसके शव को टुकड़ों में काट डाला। शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी ने उसे एक सूटकेस में भरा और जंगल में फेंकर उसमें आग लगा दी।
मामला हैदराबाद के माधवपुर का है। इंडिया टुडे के अनुसार, आरोपी जब इस भयावह काम को अंजाम दे रहा था तब कार में बैठी उसकी पांच वर्ष की बेटी उसका इंतजार कर रही थी। सूटकेस को आग लगाकर जैसे ही वह अपनी कार के पास लौटने लगा वैसे ही उसकी कार कीचड़ में फंस गई।
इसके बाद फिर उसने स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया तो लोगों ने देखा कि उसकी कार में खून लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कुछ गलत होने के शक में पुलिस को मामले की जानकारी दी तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हुआ।
रोज की लड़ाई थी वीभत्स हत्या की वजह
आरोपी बिजनेसमैन रुपेश से पुलिस ने जब कार में लगे खून और उस इलाके में जाने कारण पूछा तो सारा सच सामने आ गया।
रूपेश ने पुलिस से अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उससे आए दिन लड़ाई करती थी जिससे वह परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या की है।
पुलिस ने महिला के शव के टुकड़े हत्या करने वाले हथियार को बरामद कर लिया है। आरोपी रूपेश ने बताया कि वह इसलिए पत्नी को टुकडों में काटा ताकि उसकी पहचान न हो सके और उसे सूटकेस में भरकर आसानी से फेंका जा सके।