पत्नी को डराता था कॉकरोच से, फिर बनाता था जबरन शारीरिक संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में पत्नी को अपने करीब लाने के लिए एक इंसान इस हद तक गिर गया कि उसका तरीका सुर्खियों में बना हुआ है। उसने अपनी पत्नी के फोबिया का इस्तेमाल करके उससे कई बार जबरन सेक्स किया। बंगलूरू मिरर की खबर के मुताबकि वो अपनी पत्नी को कॉकरोच से डराता था।
इस शख्स का नाम अविनाश शर्मा है और वह एक टेक कंपनी में काम करता है। पीड़िता साक्षी (बदला हुआ नाम) के मुताबिक सनकी अविनाश उसके कपड़ों पर कॉकरोच फेंक देता तो कभी उसके बेड पर डाल देता था। इसी डर का फायदा उठाकर वह उसके साथ सेक्स करने पर मजबूर हो जाती थी।
पति के दूसरी लड़कियों से भी हैं संबंध
साक्षी ने बताया कि वह अपनी इस शादी-शुदा जिंदगी से जरा भी खुश नहीं है क्योंकि उसके पति के दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध बने हुए हैं। साक्षी भी एक टेक कंपनी में काम करती है, और उसने अविनाश ने 10 साल पहले शादी की थी।
दोनों ही एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे, लेकिन अविनाश ने शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पहली बीवी से खुश नहीं था उसने तलाक लेने के बाद साक्षी से दूसरी शादी कर ली। लेकिन समय बीतता गया और अविनाश, साक्षी को प्रताड़ित करने लगा।
वह कॉकरोच एक डब्बे में भरकर लाता और डरा कर साक्षी के साथ जबरन सेक्स करता था। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद अविनाश ने कबूल लिया कि वह अपनी पत्नी को कॉकरोच से डराता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।