{"_id":"598188e44f1c1bf1498b473d","slug":"husband-suicide-when-wife-stopped-him-to-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से रोका तो उठा लिया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो उठा लिया ये खौफनाक कदम
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीर नगर के मेंहदावल में पत्नी के शराब पीने से रोकने पर युवक ने जान दे दी। गगनईबाबू गांव के रहने वाले युवक की हाल ही में शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लिया।
गगनईबाबू के रहने वाले शिवमूरत निषाद के इकलौते बेटे दुर्गेश की शादी जून 2017 में जमोहरा गांव की रहने वाली रीता के साथ में हुई थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद पत्नी मायके चली गई। चार दिन पहले दुर्गेश पत्नी को ससुराल से घर लाया था।
सोमवार की रात को मृतक की पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया तो दोनों में नोकझोंक हुई। इसके बाद रीता नाराज होकर छत पर सोने चली गई, दुर्गेश भी अपने कमरे में चला गया। देर रात में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्यों ने जब उसे फंदे पर लटके देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक दुर्गेश शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक होती थी। सोमवार रात भी रीता ने दुर्गेश को शराब पीने से रोका था। जिसके बाद दुर्गेश ने फांसी लगाकर जान दे दी।