{"_id":"57f22a6b4f1c1bc33226f6d8","slug":"husband-murder-his-wife-in-andra-pradesh-nallore","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के चलते पत्नी का मर्डर, लाश के टुकड़े कर जंगल में फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के चलते पत्नी का मर्डर, लाश के टुकड़े कर जंगल में फेंके
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के नालौर में शक के चलते पति ने अपनी पत्नी का खून कर दिया और उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंक दिए। पेशे सर्जन के सुधीर कुमार बाबू और उसकी पत्नी के बीच शक की वजह से झगड़े बढ़ने लगे थे।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता के अनुसार दोनों पति-पत्नी में शक आ जाने की वजह से झगड़े होते रहते थे। विनिता अपने साथ होने वाली हर ज्यादती की खबर पिता को देती थी। इस बीच एक दिन विनिता को पिता ने कॉल किया, लेकिन उसने नहीं उठाया और जिस बात का डर था वही हुआ, उसका कत्ल कर दिया गया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने पूरी वारदात को एक शातिर ढंग से अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के सच न उगलने के बाद पूछताछ में सख्ती अपनाई और आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पत्नी विनिता का कत्ल किया है। डॉक्टर ने बताया कि उसने लाश के टुकड़े कर दो ब्रीफकेस में भरकर चितौर के जंगल में फेंक दिए।
विज्ञापन