फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband kills wife's boyfriend then buried body in bathroom in begusarai

धोखा, सनक और अवैध संबंध, कुछ ऐसी थी पति-पत्नी और प्रेमी की खौफनाक कहानी 

Fri, 30 Dec 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
husband kills wife's boyfriend then buried body in bathroom in begusarai
murder

बिहार के बेगुसराय के मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खौफनाक मर्डर की इस कहानी में पति-पत्नी के बीच धोखा, सनक, अवैध संबंध और कत्ल की साजिश सभी शामिल हैं। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का पहले कत्ल किया और बाद में उसका शव घर के बाथरुम में ही गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मौत की गुत्थी में उलझे केस में एक सच सामने आया था कि हत्यारे की मां घर में दफनाई लाश के ऊपर कई महीनों तक सोती रही। जानिए कत्ल की साजिश से गिरफ्तारी तक क्या-क्या हुआ रोंगटे खड़े करने वाली मर्डर की मिस्ट्री में....

विज्ञापन

husband kills wife's boyfriend then buried body in bathroom in begusarai

पुलिस के मुताबिक दीपक आनंद नाम के शख्स का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसकी वजह आरोपी की पत्नी का कथित प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक प्रेमी का उनके घर में आना जाना भी था, ये बात आरोपी को नागवार गुजरती थी।

उसने अपनी पत्नी को इस बारे में कई बार समझाना चाहा पर दोनों में बात खत्म होने के बजाय झगड़े शुरू हो जाते थे। 6 महीने पहले की इस पूरी वारदात में आरोपी दीपक ने प्रेमी सोनू को मारने का प्लान बना लिया। बताया जाता है कि दीपक की इस सनक में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया था।

गिरफ्तार हुई मां ने केस में कई खुलासे किए। मां ने बताया कि जून के महीने में कत्ल की रात काफी तेज बारिश हो रही थी। दीपक किसी तरह विश्वास जीत कर सोनू को अपने घर ले आया। उसने पत्नी को पहले ही मायके भेज दिया था। दीपक उसे अपने कमरे में ले गया और पीटने लगा। मां ने बताया कि कमरे से चीखने की आवाजें आ रही थीं, उसने जानने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

husband kills wife's boyfriend then buried body in bathroom in begusarai
Murder

कत्ल करने के बाद दीपक ने रात के सन्नाटे में तेज बारिश का फायदा उठाकर लाश को घर के बाथरूम में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले ही घर के बाथरूम में गड्डा खोद रखा था। इतना ही नहीं वो लाश को खत्म करने के लिए एसिड भी लेकर आया था। इस बीच उसने लाश को गड्डे में फेंका और ऊपर से एसिड डाल दिया। लाश से बदबू न आए इसके लिए वो महंगा परफ्यूम भी लेकर आया था।  

हत्या के शक में पुलिस पति और पत्नी को गिरफ्तार करके ले गई, लेकिन मां घर के अंदर दफन लाश के साथ छह महीने तक रही। चौंका देने वाली बात है कि उसने इसकी भनक लोगों और पुलिस को  भी नहीं लगने दी। किसी को पता न लगे इसलिए मां ने बाथरूम में नहाना-धोना भी जारी रखा। बाद में मां ने पुलिस को बताया कि वह फंस न जाए इसलिए उसने अपना मुंह नहीं खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed