फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband killed his wife in hapur

धर्मशाला में दंपति बनकर ठहरे थे युवक और युवती, सुबह सफाईकर्मी ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 14 Dec 2017 10:30 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 14 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife in hapur
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
 ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में युवक-युवती दंपति बनकर रुके थे। सुबह में कमरे से युवती का शव मिला। घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। गढ़मुक्तेश्वर में  ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में मंगलवार रात पत्नी की हत्या कर पति भाग निकला। महिला का गला घोंटा गया है। धर्मशाला के मैनेजर ने ही पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मृतका पायल (24) मेरठ जिले के थाना खरखौदा के गांव फफूंदा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब दो साल पहले गाजियाबाद के भोपुरा गांव  के रहने वाले प्रताप के साथ हुई थी।
विज्ञापन

पायल को उसका पति प्रताप साथ लेकर ब्रजघाट की धर्मशाला में रुका था

पढ़ें:- अमरोहा में ऑनर किलिंग, युवक-युवती के शव मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


आपस में चल रहे मनमुटाव को लेकर रात में कहासुनी होने पर उसने चादर से गला घोटकर पायल की हत्या कर दी।  बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी ने सूचना दी कि कमरा नंबर तीन में बेड पर एक महिला मृत पड़ी है। 

गले में चादर का फंदा पड़ा था। दोनों टांग नीचे और धड़ से ऊपर वाला हिस्सा बेड पर था। सफाई कर्मी हांसी की सूचना मिलते ही धर्मशाला मैनेजर ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने मौके पर पहुंच कर वहां लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले। 

husband killed his wife in hapur
फाइल फोटो
आगंतुक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की।  कमरे में मिले दो मोबाइलों के माध्यम से कुछ ही देर में महिला के नाम-पते और उसकी हत्या करने वाले पति की करतूत का खुलासा हो गया। 

पढ़ें:- अवैध संबंधों में किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद शव के साथ की हैवानियत 

मैनेजर ओमप्रकाश ने हत्यारोपी प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि मंगलवार रात 10.10 बजे महिला पायल और युवक प्रताप धर्मशाला में आए थे, जिन्होंने खुद को दंपति बताकर किराए पर कमरा बुक कराया था। पुलिस जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed