फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband killed his wife due to extramarital affairs in panipat

प्रेमी के साथ थी विवाहिता, मौके पर पहुंच गया पति और फिर....

Tue, 17 Oct 2017 04:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 17 Oct 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife due to extramarital affairs in panipat
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जब पति घर पर नहीं रहता था तो विवाहिता अपने प्रेमी को बुला लेती थी। एक दिन विवाहिता अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, अचानक पहुंच गया पति और...
विज्ञापन


उसने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पति इतने गुस्से में आया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना हरियाणा के पानीपत जिले की है। 
विज्ञापन


सीआईए-तीन पुलिस को 12 अक्तूबर की शाम को एकता विहार कॉलोनी में महिला की हत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- नाबालिग के साथ निर्वस्‍त्र पकड़ी गई 4 बच्चों की मां, जूतों से उतारा भूत

पुलिस ने तीन दिन बाद ही हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति को इलाहाबाद के बांदा इलाके के पतरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने जीजा के बहन के घर पर छिपा था। 

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसे किसी दूसरे शख्स के साथ इस हालत में देखकर उसका खून खौल उठा उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। 

husband killed his wife due to extramarital affairs in panipat
घटनास्थल
आरोपी पति संजय सिंह इलाहबाद के निभूरा का रहने वाला है। वह लंबे समय से सेक्टरा-25 में एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया जा रहा है कि वह हत्या करने के बाद सीधा अपने जीजा के पास चला गया। उसके जीजा ने उसको अपनी बहन के घर गांव पतरा थाना गजराल में छिपा दिया। 

पढ़ें:- प्रेमी के साथ अंतरंग संबंध बनाते हुए पकड़ी शादीशुदा महिला, फिर हुआ ऐसा कि सहम गए सब 

मृतक शीला नेपाल की रहने वाली थी और विकास नगर में अपनी बहन के पास रहती थी। उसने उसकी बहन को 48 हजार रुपये देकर छह महीने पहले ही शीला से शादी की थी।  शीला के शादी के बाद एक दूसरे शख्स से अवैध संबंध हो गए। 

पुलिस ने बताया कि उसको कई बार समझाया भी, लेकिन शीला और उसका प्रेमी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। वह गुरुवार को फैक्ट्री से घर पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed