फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Human trafficking gang exposed, 14 women free from gang in Bahraich, Uttar Pradesh

मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 14 युवतियों को बचाया

Sun, 17 Dec 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Human trafficking gang exposed, 14 women free from gang in Bahraich, Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल सीमा पर पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। नेपाल से खाड़ी देशों में भेजने के लिए ले जाई जा रहीं 14 युवतियों व 12 मानव तस्करों को पुलिस ने दबोचा है।

विज्ञापन


नेपाल के दांग, बर्दिया, सूरखेत, सल्यान, चीसापानी आदि इलाकों से 14 युवतियों को बहला-फुसलाकर भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर नेपाल के जमुनहा चौकी इंचार्ज सुधीर खड़का ने रुपईडीहा पुलिस से सहायता मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किशोरी से पूछताछ में मानव तस्करी का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नोमेंस लैंड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। तभी कुछ युवक और युवतियां नेपाल की ओर से आते दिखे। उन्हें पकड़कर रुपईडीहा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर नेपाल के जमुनहा चौकी इंचार्ज सुधीर खड़का भी पहुंच गए। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई युवतियों ने पहले तो युवकों को अपने परिवार का बताया। लेकिन कड़ाई से जांच शुरू हुई तो सभी टूट गईं। बोलीं, कि काफी गरीब परिवार से हैं।

Human trafficking gang exposed, 14 women free from gang in Bahraich, Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

सऊदी अरब व अन्य देशों में बढ़िया नौकरी दिलाने तथा शादी कराने का झांसा देकर उन्हें भारत के रास्ते ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि पूछताछ और लिखा-पढ़ी के बाद युवतियों को नेपाल की संस्था माइती के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि पकड़े गए मानव तस्करों को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। इलाका प्रहरी कार्यालय में मानव तस्करों से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

​ये भी पढ़ें- ​मासूम लड़कियों से देह व्यापार का विरोध करना पड़ा भारी, रंजिश में हत्या ​

पकड़े गए ये मानव तस्कर
जमुनहा चौकी इंचार्ज सुधीर खड़का ने बताया कि जो मानव तस्कर पकड़े गए हैं। उनमें नेकराम बस्नेत निवासी दांग घोराही तथा जिला दांग व बर्दिया के रामजी थारु, धनवीर परिहार, प्रेमदेव खड़का, रमेश खत्री, समीर केसी, त्रिवेंद्रम बोरी, संदीप चौधरी, भूपत खत्री, भारत केसी यज्ञ खत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed