हेड कांस्टेबिल ने पुलिस लाइन में की महिला से रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबिल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुद पुलिस अधीक्षक ने जांच के दौरान महिला की शिकायत सही पाए जाने पर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। एसपी ने जांच सीओ सदर राजेश तिवारी को सौंपी है।
मुख्यालय से सटे इलाके की शादीशुदा महिला ने 20 जुलाई को एसपी केके चौधरी से न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायती पत्र में उसने बताया था कि वह अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही थी।
सिपाही को समस्या बताई तो शाम को बुलाया
नौ जुलाई को पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल मनोज कुमार सिंह से मुलाकात हुई तो उससे समस्या बताई। मनोज ने शाम को फोन करके बुलाया और बाइक से पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां जोर जबरदस्ती की। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर बाइक से वह कुछ दूर छोड़ गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सच्चाई जानने के लिए सर्विलांस टीम से जांच कराई गई तो महिला और हेड कांस्टेबिल के बीच बातचीत का प्रमाण मिल गया।
इस पर मामला दर्ज करा दिया गया है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबिल के खिलाफ धारा (376)(ख) के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।