फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gun-blazing dacoits messed up a jewellery shop heist in Siliguri town

ज्वैलरी शॉप लूटने गए डकैतों को पब्लिक ने जमकर पीटा

Sat, 09 Sep 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Sat, 09 Sep 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Gun-blazing dacoits messed up a jewellery shop heist in Siliguri town
Robbery (demo pic) - फोटो : Storyful News/YouTube

उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी शहर की ज्वैलरी शॉप से गहने लूटने की डकैतों की एक मजेदार कोशिश का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


यह घटना आपको मजाकिया लग सकती है लेकिन डकैतों के एक गिरोह ने हिलकार्ट रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप पर अपनी योजना के तहत लूटने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो बुरी तरह से असफल रहे हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले ये डकैत न केवल किसी पर गोलियां चलाने में विफल हुए बल्कि उनके कॉलर को पकड़ाकर पीटा गया है।

पढ़ें- डेरे के रहस्य से उठा पर्दा, अस्पताल के भीतर चल रहा था गैरकानूनी ऑर्गन ट्रांसप्लांट
विज्ञापन


दरअसल, घटना कल 7 शाम में हिलकार्ट रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप में हुई है। लुटेरों ने दुकान में घुसते ही सुरक्षा में लगे गॉर्ड को डराने के लिए उसके पैर में गोली मारते हुए अन्य कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर शॉप लूटने की धमकी दी। इसके घटनाक्रम के बाद डकैतों ने एक-एक करके कीमती गहने हथियाने शुरु कर दिए। और दूसरी तरफ गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग शॉप के बाहर इकट्ठा हो गए। लेकिन डकैत सटर बंद कर गहने बटोरने में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्हें लग रहा था कि वह बंदूक से लोगों को डराकर भागने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। हालांकि लुटेरों ने भीड़ को भगाने लिए कम से कम 15 राउंड फायरिंग की। लेकिन आक्रोशित भीड़ जमा रही और लुटेरों को अपने बीच घसीटकर जम कर पीटा। चौंकाने वाली बात यह है कि 10 लुटेरों के समूह में से केवल 3 ही भीड़  के हत्थे चढे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed