स्टूडेंट फार्महाउस के सामने ले रहे थे सेल्फी, गार्ड ने कर दी फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में एक फार्महाउस की रखवाली कर रहे गार्ड ने छात्रों को सेल्फी लेने से रोकने के लिए बड़ा हिंसक कदम उठाया। यहां इंजीनियरिंग के छात्र मौज-मस्ती के बाद लौट रहे थे। तभी उन्होंने रूक कर एक फार्महाउस के बाहर सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान जब वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने। इस बात से बौखलाए गार्ड ने बिना सोचे समझे छात्रों पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक इस हमले में रोहित कुमावत, शैलेंद्र सिंह और देवेंद्र चौधरी घायल हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार ये तीनों छात्र विवेकानंद तकनीकी संस्थान में पढ़ते हैं। ये छात्र 'बख्शी फार्महाउस' के बाहर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। ये फार्महाउस जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चासंलर संदीप बख्शी का है।
200 मीटर तक सुनी गई फायरिंग की आवाज
घायल छात्रों के एक दोस्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि वे 5 दोस्त ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। उन्होंने दो बाइक ली हुई थी और मोहित समेत दूसरे दोस्त आगे निकल गए थे। घायल हुए दोस्तों से पीछे छूट चुके योगेंद्र के मुताबिक करीब 200 मीटर दूर से गोली की आवाज सुनाई देने लगी।
आरोपों में घिरने के बाद कथित तौर पर फायरिंग करने वाले गार्ड ने आरोप लगाया कि वे सभी फार्महाउस की सजावट बिगाड़ रहे थे। बता दें कि ये फार्महाउस जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर संदीप बख्शी का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है।