{"_id":"59908a514f1c1ba67d8b490e","slug":"grp-soldiers-thrown-passengers-by-train-if-they-did-not-giving-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: रुपये नहीं देने पर जीआरपी सिपाहियों ने यात्री को ट्रेन से फेंका, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: रुपये नहीं देने पर जीआरपी सिपाहियों ने यात्री को ट्रेन से फेंका, देखें तस्वीरें
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल टिकट पर शाहजहांपुर से ट्रेन में सफर कर करनाल जा रहे एक यात्री को जीआरपी के दो सिपाहियों सहित चार लोगों ने मारपीट के बाद मुरादाबाद के सलेमपुर बंगर गांव में ट्रेन से फेंक दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर के कांठ थानाक्षेत्र स्थित मदरोली गांव में रहने वाले सुमित (26) ने बताया कि वह शनिवार रात मालदा टाउन ट्रेन में बैठकर शाहजहांपुर से करनाल में अपने पिता बालकराम के पास जा रहा था। आरोप है कि मुरादाबाद स्टेशन पार करने के बाद ट्रेन जब सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित सलेमपुर बंगर गांव के पास पहुंची तो दो जीआरपी सिपाही सहित चार लोग उसके पास पहुंचे।
सुमित से रुपये मांगने लगे, उसकी जेब की तलाशी लेने लगे। इससे इंकार किया तो सिपाहियों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि मारपीट का विरोध जताने पर सिपाहियों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। उसे घायल हालत में देख गेटमैन चरण सिंह ने सुबह साढे़ सात बजे लोधीपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। घटना की सूचना पर आरपीएफ अमरोहा की पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। उसके पास से जनरल का टिकट भी बरामद किया गया है।
एसपी रेलवे केके चौधरी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।