फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   grandmother killed her granddaughter in Hathras of uttar pradesh

बहू को हुई तीसरी बेटी तो सास ने किया ऐसा कांड, पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 09 Oct 2017 11:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 09 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
grandmother killed her granddaughter in Hathras of uttar pradesh
हत्या की आरोपी दादी - फोटो : अमर उजाला
एक दादी ऐसा कर सकती है, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। बहू को तीसरी बेटी हुई तो सास ने ऐसा कांड कर दिया कि पुलिस भी हैरान रह गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। महौ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लड़की पैदा होने से बौखलाई दादी ने नवजात की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 

पढ़ें:- दरिंदों ने महिला से पहले किया गैंगरेप, फिर पीट-पीट कर मारा डाला
विज्ञापन


सोमवार सुबह मासूम की खोजबीन में जुटे उसके पिता ने जब कुत्तों को झाड़ियों में शव को खींचते देखा तो उसका पारा चढ़ गया। बेटे ने मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए हाथरस जंक्शन पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गढ़ी धारू के रहने वाले नीरेश पुत्र बाबू सिंह के पहले से दो बेटियां हैं। एक बेटी चार साल की है और दूसरी डेढ़ साल की। नीरेश की मां केला देवी (55) को नाती की चाहत थी। बहू मुद्रा के तीसरी बार गर्भवती होने पर केला देवी ने बेटे के जन्म के लिए काफी मन्नतें मांगी थीं। 

grandmother killed her granddaughter in Hathras of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उन्हें इस बार पूरा यकीन था कि उनकी बहू के बेटा ही होगा। मुद्रा देवी ने रविवार को महौ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बेटी को जन्म दिया तो केला देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई। नीरेश ने इसे ईश्वर की इच्छा मानते हुए मां केला देवी को नवजात बेटी को अपनाने को कहा। 

स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने भी बच्ची को सबसे पहले दादी की गोद में दिया। हालांकि जब नर्स ने बच्ची को दादी को दिया तब वहां कोई और मौजूद नहीं था। इसी बीच केला देवी के मन का शैतान जाग गया और उसने मन ही मन मासूम बच्ची के कत्ल की योजना बना ली। 

पढ़ें:- ससुर-जेठ बनाना चाहते थे शारीरिक संबंध इसलिए मार डाला, बोली आरोपी बहू

रात के अंधेरे में केला देवी ने नवजात का गला दबा दिया।  कुछ ही सेकेंडों में मासूम ने दम तोड़ दिया। भेद खुलने के डर से महिला ने नवजात के शव को अस्पताल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 

रात के समय परिजन इस भ्रम में रहे कि केला देवी ने बच्ची को कहीं सुरक्षित रखा होगा। सुबह होते ही जब नीरेश ने बच्ची को देखने की इच्छा जताई तो मां केला देवी ने बच्चे के बारे में अनभिज्ञता जता दी। कहा कि उसे बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

grandmother killed her granddaughter in Hathras of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इससे परेशान नीरेश ने बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। नीरेश की नजर अस्पताल के पास झाड़ियों में घुसे कुत्तों पर गई तो उसका माथा ठनका। देखा तो बच्ची के शव को कुत्ते खींच रहे थे। शव को कुत्तों ने नोच डाला। यह देख नीरेश का पारा चढ़ गया। 

उसने मामले की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने नीरेश ने नर्स से बच्ची के झाड़ियों तक पहुंचने के बारे में पूछा। इस पर नर्स ने बच्ची को उसकी दादी के हाथों दिए जाने की बात कही। मौके पर मौजूद केला देवी इससे साफ मुकर गई। 

बच्ची के जन्म के समय उसके शरीर पर मौजूद खून के धब्बे गोद में लेते समय केला देवी की साड़ी पर पड़ गए थे। जब नीरेश ने इन धब्बों के बारे में पूछा तो केला देवी सन्न रह गईं और रोते हुए बच्ची की हत्या की बात सभी के सामने कबूल कर ली। 

आरोपी महिला केला देवी का कहना है कि लड़की होने पर वह अपनी सुधबुध खो बैठी थीं। बेसुधी की हालत में उनसे यह अपराध हो गया। हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि युवक की शिकायत पर उसकी मां के विरुद्ध धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed