मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने स्कूल प्रबंधक और उनके बेटे को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जानसठ (मुजफ्फरनगर) में खतौली मार्ग पर स्कूल बंद करके स्कूटर पर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे स्कूल प्रबंधक और उनके बेटे को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी
और फरार हो गए।
स्कूटर पर बैठी उनकी पत्नी व दो बेटियां घ्ाटना में बाल-बाल बचीं। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
मोहल्ला मिश्रान निवासी विनोद पुत्र समय सिंह गांव मकसूदाबाद में प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। विनोद अपनी पत्नी अलका और एक बेटा व दो बेटियों के साथ स्कूटर पर प्रतिदिन स्कूल
जाते हैं। पत्नी अलका भी स्कूल में पढ़ाती हैं व तीनों बच्चे भी स्कूल में ही पढ़ते हैं।
सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद विनोद अपनी पत्नी अलका व तीनों बच्चों को स्कूटर पर लेकर जानसठ आ रहे थे। जैसे ही वह खतौली मार्ग पर गांव सादपुर के पास पहुंचे तो, बाइक सवार तीन बदमाशों ने बराबर में आकर उन पर गोली चला दी।
चार-पांच दिन पहले हुआ था किसी से विवाद
बदमाशों की एक गोली विनोद के कंधे में लगी, जबकि दूसरी गोली उनके बेटे वानू के सिर में लगी। गोली लगते ही स्कूटर नीचे गिर गया। उनकी पत्नी व बेटियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता और पुत्र को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि चार-पांच दिन पूर्व विनोद का स्कूल में किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में विनोद व उनके बेटे को गोली मारी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।