{"_id":"5a8f93044f1c1b2d068b82e6","slug":"girl-molested-by-men-in-navi-mumbai-and-later-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफॉर्म पर युवती को सिरफिरा करने लगा जबरन किस, तमाशा देखते रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लेटफॉर्म पर युवती को सिरफिरा करने लगा जबरन किस, तमाशा देखते रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरन किस करने की वारदात सामने आई है। घटना नवी मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है, जहां युवती लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस आरोप में 43 साल के नरेश के जोशी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती घंसोली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी। इस बीच आरोपी नरेश उसके पीछे से नजदीक आया और जबरन किस करने लगा। आश्चर्यजनक है कि वहां मौजूद हर शख्स चुपचाप यह सब देखता रहा और किसी ने नरेश को पकड़ने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
हालांकि, आरपीएफ की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद मिनटों में नरेश को प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के पास सब-वे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेश ने अपना अपराध कबूल लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि नरेश पर आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH: Girl molested at Turbhe railway station in Navi Mumbai yesterday; accused has been arrested after complaint #Maharashtra pic.twitter.com/kwUfFhCZZG
— ANI (@ANI) February 23, 2018