{"_id":"59a5b1734f1c1b1b278b4712","slug":"girl-commit-suicide-after-being-distrub-molestation-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब छिपता फिर रहा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से तंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब छिपता फिर रहा आरोपी
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने ऐसा कदम उठाया कि सबको हैरान कर दिया। जो युवक छेड़छाड़ करता था वो आज छिपता फिर रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की है।
हुसैनगंज थाना इलाके के अचाकापुर अहमदपुर गांव के ही एक युवक की छेड़खानी से तंग बीए की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पंद्रह दिन के भीतर ही शोहदे के जेल से बाहर आकर फिर से उसके घर के आसपास घूमने से छात्रा दहशत में थी। इस बीच घर वालों द्वारा पढ़ाई छुड़वा देने से भी वह डिप्रेशन में आ गई थी।
अहमदपुर गांव के रहने वाले संतोष की चार बेटियां हैं। उसकी दूसरे नंबर की बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। संतोष ने बताया कि दो माह पहले गांव के ही जितेंद्र पुत्र रामकृपाल ने वंदना से छेड़खानी कर दी थी। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल दिया गया।

करीब 15 दिन बाद ही जितेंद्र जमानत पर छूट गया। इसके बाद फिर वह घर के आसपास टहलता रहता था। इससे वंदना दहशत में आ गई थी। छेड़खानी के मामले के बाद से वह कॉलेज भी नहीं जा रही थी। जितेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम वह खेत में गया था। घर में अन्य लोग भी बाहर थे। शाम को लौटा तो वंदना फांसी के फंदे पर लटक रही है।
एसएचओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह आरोपी युवक भी हो सकता है। परिजनों की ओर से ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। छानबीन की जा रही है। पढ़ाई जारी न रख पाना भी एक वजह हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तफ्तीश गहराई से की जाएगी।