फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl attempts suicide allegedly rape by facebook frinde in Moradabad

फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम

Sun, 29 Oct 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Sun, 29 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Girl attempts suicide allegedly rape by facebook frinde in Moradabad
lovers
फेसबुक के जरिए युवती को प्यार हुआ, प्रेमी ने झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अचानक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसने ऐसा कांड किया कि पैरों तले जमीन खिसक गई, पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस थाना इलाके में रहने वाली स्नातक की एक छात्रा को मझोला थाना इलाके में रहने वाले युवक से प्यार हो गया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रेमी से मजाक में बोली प्रेमिका, जाओ दे दो जान और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने शादी का वादा कर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए, अब वह शादी से मुकर गया है। इससे नाराज होकर प्रेमिका ने शनिवार रात प्रेमी के घर पहुंचकर उसकी चौखट पर फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की है। 

पीड़ित छात्रा ने बताया कि सात माह पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए मझोला के लाइनपार में रहने वाले एक छात्र से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई, इसके बाद वे एक दूसरे को पसंद करने लगे। 

Girl attempts suicide allegedly rape by facebook frinde in Moradabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
युवक ने छात्रा के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कार लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और उसे कई जगह घुमाने भी ले गया। कुछ दिनों से युवक उससे दूरी बनाने लगा था। 

पढ़ें:- प्रेम विवाह नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने चुना ऐसा रास्ता, पैरों तले खिसक गई जमीन

शनिवार रात छात्रा फिनायल लेकर युवक के घर पहुंच गई। वहां पर उसने युवक से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना तो नाराज होकर छात्रा ने प्रेमी के घर की चौखट पर फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की।

हालत बिगड़ने पर छात्रा को युवक उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर उसे भर्ती करवाने के बाद वह अस्पताल से भाग निकला। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पाकबड़ा पुलिस को दी है। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि छात्रा द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed