फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   German tourist lodged FIR against south mumbai resident for alleged molestation and threatening

जर्मन टूरिस्ट के साथ मुंबई में छेड़छाड़, 52 साल का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Mar 2018 12:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
German tourist lodged FIR against south mumbai resident for alleged molestation and threatening
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुनिया में लोगों से जुड़ने का एक जरिया फेसबुक है। इसकी वजह से जहां कुछ लोगों को फायदा होता है तो कुछ को इसके साइड-इफेक्ट भी भुगतने पड़ते हैं। इसका हालिया शिकार बनी हैं जर्मन की रहने वाली महिला। जिनकी फेसबुक के जरिए दक्षिण मुंबई के रहने वाले शख्स के साथ दोस्ती हुई और वह उससे मिलने और भारत घूमने के लिए हमारे देश आ गईं। बाद में महिला ने अपने उसी दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से पुलिस ने 52 साल के शख्स को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जर्मन महिला केवल तीन दिन पहले ही मुंबई शहर आई थीं। वह आरोपी के घर में मेहमान के तौर पर रह रही थी। मरीन ड्राइव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे हिरासत में लेकर कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया। कोर्ट से पुलिस को 12 मार्च तक के लिए आरोपी की कस्टडी मिल गई है। हालांकि आरोपी ने खुद पर लगे इल्जाम को गलत बताया है।
विज्ञापन


महिला के बयान के अनुसार महिला फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आईं और उसने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया क्योंकि महिला ने बताया था कि वह भारत घूमना चाहती है। दक्षिण दिल्ली के रहने वाले नागरिक ने उन्हें रहने के लिए अपना घर दिया लेकिन दोनों के बीच चीजें गुरुवार रात को बदल गईं। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपने घर में उन्हें गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया और उसने उन्हें 100 नंबर पर फोन करने की हिदायत दी। जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed