फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangster abu salem enjoying in jail, married with kausar in train

अबु सलेम जेल में कर रहा है अय्याशी, चलती ट्रेन में की शादी

Mon, 04 Jul 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
gangster abu salem enjoying in jail, married with kausar in train
अबु सलेम - फोटो : MID DAY

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्‍ट समेत दर्जनों संगीन अपराधों में जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की अय्याशी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अबु सलेम पेशी के लिए मुंबई से लखनऊ जाने के दौरान चलती ट्रेन में शादी भी की।

विज्ञापन


मिड-डे की एक रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया गया है कि अबु सलेम चलती ट्रेन में एक महिला और अपने रिश्तेदारों से मिला। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सलेम किस तरह से महिला से शादी करने लिए अदालत से अनुमति ली और जेल में अय्याशी कर रहा है।
विज्ञापन


तस्वीरों में दिख रही 26 वर्षीय महिला का नाम सैयद बहार कौसर बताया जा रहा है। शादी के दौरान ट्रेन में अबु सलेम के रिश्तेदार और परिजन भी मौजूद रहे।

महिला ने बताया क्यों की सलेम से शादी

gangster abu salem enjoying in jail, married with kausar in train
अबु सलेम - फोटो : mid day

बताते हैं कि कौसर ने जून 2014 में अदालत में अर्जी देकर सलेम से शादी करने की अनुमति मांगी थी। 2014 में आई कुछ खबरों के अनुसार, कौसर ने मीडिया से कहा था कि अबु सलेम ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है इसलिए उसके पास शादी करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। अबु सलेम ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा।

महिला की अर्जी पर हामी भरते हुए अबु सलेम ने महिला की तारीफ की। कहा कि उसका यह बोल्ड अंदाज उसे बहुत पसंद आया। अबु सलेम ने महिला के लिए जो स्थिति खड़ी की थी उसके लिए मांफी भी मांगी। उसने कहा कि उससे शादी करने के बाद कौसर आराम से उससे मिल सकती है और उसकी बातें उसके करीबियों तक पहुंचा सकती है।

जिन तस्वीरों में अबु सलेम कौसर के साथ दिख रहा है वो तस्वीरें 2012 से 2014 के दौरान ट्रेन यात्रा में ली गई थीं। बताया जा रहा है अबु सलेम और कौसर की एक सा‌थ खाना खाने की तस्वीर शादी वाले दिन की है। शादी के ठीक बाद दोनों ने एक साथ खाना भी खाया था।

वहीं अबु सलेम की एक और हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसे में वह पुलिस वालों के सामने ही फोन पर आराम से बातें कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed