{"_id":"59df0d444f1c1b0d698b54d6","slug":"gangrape-with-two-minor-sisters-at-shahjahanpur-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 दरिंदे थे... तमंचा तान कर नाबालिग बहनों को झाड़ियों में ले गए, फिर किया ये गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 दरिंदे थे... तमंचा तान कर नाबालिग बहनों को झाड़ियों में ले गए, फिर किया ये गंदा काम
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बरेली में दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप की घिनौनी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दोनों सगी नाबालिग बहनों के साथ तीन लोगों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दोनों बहनों की बुरी तरह पिटाई भी की। एक के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
डेमो
सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर गई लेकिन कुछ देर रुककर लौट गई। बुधवार सुबह पीड़ित बहनों ने पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने टालमटोल करने के बाद शाम को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
शौच जाते समय हुई घटना, खेत में ले जाकर दरिंदगी
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 और 17 वर्ष की बेटियां मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे शौच के लिए गईं थीं। गांव के बाहर स्कूल के पास बाग में पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और एक बाजरे के खेत में ले गए। एक लड़की का कमीज से और दूसरे का अंगोछा से मुंह बांध दिया, ताकि शोर न मचा सकें। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने तमंचे के बल पर दोनों बहनों से रेप किया। जब दोनों देर तक घर नहीं पहुंचीं तो घर वाले उनकी तलाश में निकले लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रात लगभग 11 बजे घर पहुंची बहनों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही यूपी 100 पुलिस और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम रात में ही गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर लौट आए। बुधवार दोपहर को पिता ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। दोपहर तहरीर मिलने पर टालमटोल कर देर शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज की।

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के बताए जा रहे आरोपी
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं और तीन चार माह से पीड़ित बहनों के गांव में एक व्यक्ति के घर आते-जाते थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को पकड़ा है।
मदनापुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित बहनों का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
सीओ सदर अरुण चंद्र बोले रात में थानाध्यक्ष से इस संबंध में बात हुई थी, तो बताया गया था कि लड़कियों का अपहरण हो गया है। रात में थानाध्यक्ष गांव गए तो लड़कियों ने किसी तरह की कोई बात नहीं बताई। बुधवार दोपहर तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।