फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangrape with a women in Muzaffarnagar.

यूपी: महिला से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी लड़ चुका है लोकसभा चुनाव

Thu, 17 Mar 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरना (मुजफ्फरनगर) Updated Thu, 17 Mar 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with a women in Muzaffarnagar.
मुजफ्फरनगर के ककरौली स्थित एक गांव में रात के समय एक महिला को जबरन खेत में ले जाकर गांव के ही पांच युवकों ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलवाकर मामले की जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले एक नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने ककरौली थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी टूटने के बाद वह मायके में ही रहती है। तालाब किनारे मुर्गी और बकरा पालन फार्म बना रखा है। मंगलवार को वह अपने फार्म पर ही सोई हुई थी। देर रात करीब 12 बजे गांव के ही रहने वाले लोकसभा का चुनाव लड़ चुके नेता मूसा पुत्र  मुमत्याज, शाहआलम पुत्र साबिर, मोहम्मद तारिक पुत्र यामीन, तंजीम पुत्र साबिर, अब्दुल पुत्र मुमताज आदि उसे उठाकर गेहूं के खेत में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


ककरौली एसओ पंकज त्यागी ने बताया कि रात में ही घटना की जानकारी मिल गई थी।  पुलिस ने घटना स्थल पर डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट की टीमों को बुलवाकर मौके से जांच के लिए नमूने लिए हैं। बताया कि डॉग तालाब किनारे से गेहूं के खेत  में घटनास्थल पर पहुंचा है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के  लिए भेजा गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस

Gangrape with a women in Muzaffarnagar.
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
वादी महिला की जान को खतरा
गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव में पुरानी रंजिश के चलते अब तक कई मर्डर हो चुके हैं। इस मामले को भी रंजिश का रंग देने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से महिला की  जान को खतरा पैदा हो गया है।

थानेदार की जान आफत में आई
मोरना। ककरौली के इंस्पेक्टर पंकज त्यागी गैंगरेप मामले की जांच करेंगे। पक्ष और विपक्ष के सैकड़ों लोग इस मामले में थाने में जमा हो गए थे। कई बड़े नेताओं के फोन भी इस मामले में आने से एसओ परेशान नजर आ रहे थे। 

आरोपी पक्ष के लोगों का पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई गैंगरेप की वारदात को ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर झूठा बताया। एसपी क्राइम राकेश जौली ने मामले की सही जांच करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

तेवड़ा के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। आरोपी पक्ष के साबिर ने बताया कि गैंगरेप की घटना पूरी तरह से झूठी है। एक पुराने मामले में जेल में बंद एक वरिष्ठ सपा नेता के इशारे पर पुलिस ने इस मुकदमे को दर्ज किया है। जिन्हें आरोपी बनाया गया है उनमें से कई लोग गांव में नहीं रहते। एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे।

नेता ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। ग्रामीणों ने एसपी क्राइम को उनके दिल्ली में होने के सबूत पेश किए। कुछ  आरोपियों के आने-जाने की टोल प्लाजा की रसीदें भी दिखाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में  महिला और आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। एसपी क्राइम ने मामले में सही जांच करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed