फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gang rape with nurse in Bareilly of Uttar Pradesh

झाड़ियों में ले जाकर नर्स के साथ गैंगरेप, बेहोश होने पर दिखाई और दरिंदगी

Sun, 26 Nov 2017 09:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 26 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
gang rape with nurse in Bareilly of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
नर्स ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। रास्ते में तीन बदमाश उसे जबरन उठाकर झाड़ियों में ले गए और गैंगरेप किया, जब वो बेहोश हो गई तो बदमाशों ने उसके साथ और दरिंदगी दिखाई। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी खत्म करके बुधवार रात घर लौट रही एक नर्स को तीन बदमाशों ने झाड़ियों में घसीटकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट करके मोबाइल और रुपये लूट लिए गए। बेहोश पीड़िता को झाड़ियों में छोड़कर तीनों बदमाश फरार हो गए। बुधवार रात में ही पीड़िता ने बारादरी थाने को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर स‌िहर उठे गांववाले

रुहेलखंड डेंटल कॉलेज के बगल की गली में रहने वाली महिला रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्स हैं। जबकि उसके पति रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड है। पीड़िता के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल घर जा रही थी।

gang rape with nurse in Bareilly of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
वह मोबाइल पर बात कर रही थी। पीछे से तीन बदमाशों ने उसको दबोचकर लूट करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने बाकी से कुछ कहा और इसके बाद महिला को खींचकर झाड़ियों में ले गये। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पढ़ें:- नाबालिग को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो वायरल

पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को वारदात के बारे में बताया। बुधवार देर रात बारादरी थाने पर शिकायत पहुंची। गुरुवार को बारादरी क्षेत्र के बदमाशों के डोजियर पीड़िता को दिखाया गया। जिसमें पीड़िता ने तीन बदमाशों की शिनाख्त की। पुलिस ने सौ फुटा रोड पर रहने वाले जीतू कश्यप सहित तीन को उठा लिया। देर रात तक बदमाशों से पूछताछ जारी रही। 

एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। जिन्हें पीड़िता ने पहचान भी लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed