फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Former gram pradhan dead body found on National Highway

हाईवे पर मिला पूर्व प्रधान का शव, सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 15 Jan 2018 10:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Former gram pradhan dead body found on National Highway
फाइल फोटो
पूर्व प्रधान का शव नेशनल हाईवे पर मिलने से सनसनी फैल गई। मुरादाबाद का एक प्रॉपर्टी डीलर पूर्व प्रधान को घर से बुलाकर लाया था। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है। 
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के पूर्व प्रधान का शव नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मुरादाबाद का एक प्रॉपर्टी डीलर पूर्व प्रधान को घर से बुलाकर लाया था। 
विज्ञापन


परिजनों ने साजिश के तहत प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना से वजह से पूर्व प्रधान की मौत की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर का पूर्व प्रधान ननुवा खां रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जनपद मुरादाबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ अपने घर से बाइक लेकर चला था, लेकिन रात बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा।

Former gram pradhan dead body found on National Highway
सुबह होते ही सोमवार को गढ़ में स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उनमें मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त शहबाजपुर डोर के पूर्व प्रधान ननुवा खां (55)से रूप में हुई। 

मृतक के मुंह, माथे और सिर समेत शरीर में कई जगह लगी चोट नजर आ रही थी। मृतक के छोटे भाई ताहिर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला मुरादाबाद का जयविंद्र रविवार की दोपहर उसके भाई ननुवा खां को अपने साथ घर से ले गया था। 

इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि फौरी तौर पर की गई जांच में मामला हत्या की बजाए अधूरे फ्लाई ओवर से बाइक गिरने पर हुई दुर्घटना में पूर्व प्रधान ननुवा की मौत होने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।  लेकिन मौत की कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed