फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Foreign tourist found dead in guest house at Vrindavan.

वृंदावन: गेस्टहाउस में मृत मिला विदेशी पर्यटक

Tue, 10 May 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Tue, 10 May 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
Foreign tourist found dead in guest house at Vrindavan.
वृंदावन में थाना कोतवाली के अंतर्गत इस्कान मंदिर के समीप गेस्ट हाउस में रह रहे विदेशी का शव होटल के कमरे में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एलआईयू ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 बताया गया है कि कजाकिस्तान निवासी ब्रिजाहन यूमूरजोकोव (50) कजाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। रविवार शाम को मायापुर से वृंदावन पहुंचे। यहां वे रमणरेती क्षेत्र के इस्कान मंदिर के समीप स्थित निकुंज गेस्ट हाउस के कमरा नंबर एक में रुके।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह गेस्ट हाउस के कर्मचारी सीताराम उनके कमरे में सफाई के लिए गए। सीताराम के दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह लौटकर चले आए। लगभग एक घंटे के बाद दोबारा सीताराम कमरे की सफाई के लिए गए और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजाकिस्तान निवासी ब्रिजाहन मायापुर से आए थे वृंदावन

Foreign tourist found dead in guest house at Vrindavan.
इसके बाद भी कमरे से कोई आवाज न आने पर उन्होंने मैनेजर एके अवस्थी को जानकारी दी। मैनेजर के दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कमरे से आवाज नहीं आई तो उन्हें शंका हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को खोला।

पुलिस के अनुसार ब्रिजाहन का शव कमरे के बेड के बराबर जमीन पर उल्टा पड़ा था। कुछ ही देर में एलआईयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कजाकिस्तान दूतावास में सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार ब्रिजाहन रविवार शाम को मायापुर से वृंदावन आए थे और सोमवार को मायापुर जाना था। उनका वीजा 24 मई तक अधिकृत है। बताया गया है कि विदेशी का वृंदावन के किसी व्यापारी से लेनदेन भी चल रहा था और रकम लेकर उन्हें मायापुर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed