फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   For sexually assaulting three women cancer patients in Guwahati, Male nurse arrested  

कैंसर से जूझ रही 3 महिलाओं के साथ अस्पताल में यौन शोषण करने वाला वार्ड ब्वाय गिरफ्तार

Wed, 16 Jan 2019 03:37 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 16 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
For sexually assaulting three women cancer patients in Guwahati, Male nurse arrested  
arrested - फोटो : अमर उजाला

असम स्थित एक कैंसर के अस्पताल के 26 वर्षीय वार्ड ब्वाय को तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों महिलाएं कैंसर की मरीज हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी है। 


loader

आरोपी का नाम कमल कांति सेन चौधरी है। वह त्रिपुरा के बेलोनिया का रहने वाला है। चौधरी पर आरोप है कि उसने गुवाहाटी के बी बारबह कैंसर इंस्टीट्यूट (बीबीसीआई) में 31 दिसंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था। 

अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट को कई मरीजों ने शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास शुरू हुए। आरोपी रविवार को त्रिपुरा से गिरफ्तार हुआ है। पलटनबाजार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर धरानी बरमन ने इस बात की जानकारी दी।

चौधरी को ट्रांजिट डिमांड पर गुवाहाटी लाया गया है। वह फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 376 (2) (ई) और 511 के तहत मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबित आरोपी ने अपना नर्सिंग का कोर्स तमिलनाडु में पूरा किया था। उसने इसी 8 जनवरी को इंस्टीट्यूट में मिली पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। साल 1973 में स्थापित हुआ बीबीसीआई कैंसर के इलाज के लिए असम में काफी अच्छा अस्पताल माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed