फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five man stolen new notes from businessman in bengaluru

बेंगलुरु में व्यापारी से लूटे 10 लाख के नए नोट

Wed, 14 Dec 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
five man stolen new notes from businessman in bengaluru
पकड़े गए सभी चोर - फोटो : ANI

एक तरफ जहां लोग नोटबंदी के बीच कैश की किल्लत झेल रहे हैं, वहीं इस वजह से चौरी और डकैती की वारदातें भी बढ़ रही हैं। बेंगलुरु में चोरों के एक गैंग ने बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार 5 चोरों के इस गैंग ने बिजनेसमैन से 10 लाख की नकदी लूट ली।

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात है कि ये सारी नकदी दो हजार के नोटों की शक्ल में थी। हालांकि, पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी से 9 लाख की नकदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों से बाकी के एक लाख रुपये की पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं ये भी जांच की जा रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, जो नए नोटों के लिए व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

 


बतां दें कि एक आकंड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक नोटबंदी के चलते बेंगलुरु में क्राइम की वारदातें बढ़ गई हैं। जहां एक और लोग अपने काले धन को सफेद करने की हर कोशिश कर रही है, वहीं आयकर विभाग यहां लगातार छापेमारी कर रहा है। अब तक बेंगलुरु से कई करोड़ के नए नोट बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed