{"_id":"58511c304f1c1b676f64b18d","slug":"five-man-stolen-new-notes-from-businessman-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु में व्यापारी से लूटे 10 लाख के नए नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेंगलुरु में व्यापारी से लूटे 10 लाख के नए नोट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए सभी चोर
- फोटो : ANI
एक तरफ जहां लोग नोटबंदी के बीच कैश की किल्लत झेल रहे हैं, वहीं इस वजह से चौरी और डकैती की वारदातें भी बढ़ रही हैं। बेंगलुरु में चोरों के एक गैंग ने बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार 5 चोरों के इस गैंग ने बिजनेसमैन से 10 लाख की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
हैरान करने वाली बात है कि ये सारी नकदी दो हजार के नोटों की शक्ल में थी। हालांकि, पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी से 9 लाख की नकदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों से बाकी के एक लाख रुपये की पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं ये भी जांच की जा रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, जो नए नोटों के लिए व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Bengaluru Police arrests gang of 5 ppl who robbed Rs10 lakh (in Rs 2000 notes) from a businessman.Rs 9 lakh recovered,investigation underway pic.twitter.com/8q372dEIqE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) December 14, 2016
बतां दें कि एक आकंड़ा सामने आया है, जिसके मुताबिक नोटबंदी के चलते बेंगलुरु में क्राइम की वारदातें बढ़ गई हैं। जहां एक और लोग अपने काले धन को सफेद करने की हर कोशिश कर रही है, वहीं आयकर विभाग यहां लगातार छापेमारी कर रहा है। अब तक बेंगलुरु से कई करोड़ के नए नोट बरामद किए जा चुके हैं।